अदालतें भी दबाव में’, 15 जून को मौलाना तौकीर 11 लोगों के साथ देंगे गिरफ्तारी, बोले- हम आजाद नहीं रहेंगे

उत्तर प्रदेश के बरेली में 11 लोगों के साथ मौलाना तौकीर रजा रविवार को गिरफ्तारी देंगे। इसका एलान उन्होंने पहले ही कर दिया। इस संबंध में शुक्रवार को मौलाना तौकीर ने एक वीडियो जारी किया था। आल इंडिया इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां मुस्लिमों के तमाम मुद्दों पर 15 जून को गिरफ्तारी देंगे। उनके साथ दस और लोग भी होंगे। यह सभी लोग सेठ दामोदर स्वरूप में दोपहर एक बजे एकत्र होंगे। वहां से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेंगेइस संबंध में शुक्रवार को मौलाना तौकीर ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि मुसलमानों के साथ हो रही बेईमानियों और नाइंसाफी हो रही है। मस्जिद, मदरसा, मजारात पर कार्रवाई, लिंचिंग और इस्लाम से दुश्मनी पर आमादा सरकारों के खिलाफ यह गिरफ्तारी है। वह अपनी शिकायत करने किसी के खिलाफ नहीं जा सकते। क्योंकि कोई ऐसा हिंदुस्तान में नहीं है जिसके सामने वह अपनी शिकायत रख सकें, और इंटनेशनल कोर्ट में जाने वह अपनी तौहीन समझते हैंइसलिए हम मजबूर है ऐसा कदम उठाने के लिए। कुछ अदालते भी सरकार के दबाव में है। पुलिस अदालतों के आदेशों का पालन नहीं करा पा रही है। इस लिये हमने यह रास्ता निकाला है कि जब तक यह बेइमानियां रहेंगी हम आजाद रहने को तैयार नहीं।उन्होंने कहा कि वह ग्याराह लोग गिरफ्तारी देंगे। यह हमारी मुहिम का पहला कदम है, जो बरेली से शुरू हो रही और फिर बारी-बारी से पूरे हिंदुस्तान में गिरफ्तारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!